किशनगंज :टेढ़ागाछ के 82 विस्थापित परिवार को दिया गया वासगीत पर्चा

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के बाढ़ से विस्थापित एवं भूमिहीन 82 परिवारों के बीच दो जगहों पर पांच पांच डिसमिल जमीन मुहैया कराई गई है। अंचल अधिकारी अजय चौधरी द्वारा डीएम डॉ आदित्य प्रकाश के आदेशानुसार टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र विभिन्न पंचायतों के कुल 82 भूमिहीन परिवारों के बीच पांच- पांच डिसमिल जमीन मुहैया कराई गई है। अंचल अधिकारी ने बतया कि भूमिहीन परिवारों को अशफाक उल्ला स्टेडियम किशनगंज में बासगीत पर्चा दिया गया। जिसमे भुमि अपर समाहर्ता भूमि उप समाहर्ता एडीएम अंचल अधिकारी अजय चौधरी की की मौजूदगी में बास्केट परचा वितरण किया गया भूमिहीन परिवारों ने जिला प्रशासन एवं अंचल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। भूमिहीन परिवार को अपना घर बना कर परिवार के साथ गुजर बसर कर सके।







विस्थापित परिवार एवं भूमिहान को जमीन मुहैया कराने में सहायता करने वालों में अंचल नाजिर अशोक कुमार मंडल राजस्व कर्मचारी कृष्ण राय,तारीक आमीन,सरकारी अमीन अवधेश कुमार, मजहर, तबरेज ,शिवकुमार, इमरान आलम, नरेश कुमार अहम योगदान है।इस मौके पर लाभार्थियों में खुशबू देवी, पूनम देवी ,साहब सहत लाल राम ,रेखा देवी ,कन्हैया मंडल, मालती देवी, धनसरिया देवी, लीला देवी, विमला देवी ,दर्शनया देवी, गौरी देवी, शांति देवी ,दुलारी कुमारी, तेतरी देवी ,सीता देवी ,जानकी देवी ,फुलो देवी ,संजू देवी,कुमिया देवी ,शांति देवी सहित 82 विस्थापित भूमिहीन परिवारों को जमीन मुहैया करने में टेढागाछ सीओ अजय चौधरी का सराहनीय योगदान रहा है।जिससे विस्थापित परिवारों में खुशी है।











किशनगंज :टेढ़ागाछ के 82 विस्थापित परिवार को दिया गया वासगीत पर्चा

error: Content is protected !!