कोरोना संक्रमण की वजह से कैमूर डीएम ने 28 जिलों के जिलाधिकारी को पत्र जारी कर जिले में आयोजित होने वाले कुश्ती प्रतियोगिता के स्थगित होने की दी जानकारी
कैमूर में 8 से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाली थी राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कोरोना की वजह से कैमूर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में कैमूर जिलाधिकारी सह अध्यक्ष आयोजन समिति नवदीप शुक्ला ने राज्य के 28 जिलों के जिला अधिकारी को पत्र जारी कर कुश्ती प्रतियोगिता स्थगित होने के बारे में सूचना दी है।
जिलाधिकारी ने पटना,बक्सर, भोजपुर, रोहतास, शेखपुरा, मधेपुरा, नवादा, गोपालगंज,गया, मुंगेर, जहानाबाद, नालंदा,भागलपुर,सीतामढ़ी,पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, कटिहार, सारण, बेगूसराय,औरंगाबाद, दरभंगा, लखीसराय मधुबनी एवं सहरसा के जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित करते हुए कहा है कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के वार्षिक खेल कार्यक्रम 2021-22 के अंतर्गत कुश्ती अंडर 14,17,19 बालक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 फरवरी तक कैमूर में कराया जाना प्रस्तावित है।
कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में वृद्धि एवं मुख्य सचिव गृह विभाग बिहार प्राप्त निर्देश के आलोक में बिहार बोर्ड के आगामी इंटर और मैट्रिक परीक्षा को देखते हुए राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2022 का आयोजन अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी कैमूर को मिली है। जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता को लेकर आवश्यक तैयारियां भी की गई थी।
Post Views: 155