किशनगंज : दामलबाड़ी में फातिमा शेख की जयंती हर्सोल्लास पूर्वक मनाई गई 

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /इरफान 

 पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में सीमांचल लाइब्रेरी फाउंडेशन द्वारा पोठिया प्रखंड अंतर्गत दामलबाड़ी पंचायत के दामलबारी में चल रहे फ़ातिमा शेख पुस्तकालय में रविवार को देश की पहली मुस्लिम शिक्षिका फ़ातिमा शेख की जयंती बड़े ही धूम-धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुस्तकालय में तालीम प्राप्त कर रहे बच्चे,छात्र-छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।ज्ञात हो कि फातिमा शेख का जन्म 9 जनवरी,1831 में पुणे में हुआ था.फातिमा शेख ने 1948 में ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर एक पुस्तकालय की स्थापना की थी.यह भारत में लड़कियों के लिए पहले स्कूलों में से एक था।




सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख जिन्हें धर्म,लिंग के आधार पर शिक्षा से वंचित रखने की कोशिश की गई थी,उन्होंने दलित और मुस्लिम महिलाओं और बच्चों को पढ़ाया.बताते चलें कि सीमांचल लाइब्रेरी फाउंडेशन द्वारा बिहार के सुदूर जिले किशनगंज में पुस्तकालय अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत जिले में वर्तमान समय तक तीन अलग-अलग गांव क्रमशःफ़ातिमा शेख पुस्तकालय, सावित्री बाई फुले पुस्तकालय और रुकैया सख़ावत पुस्तकालय चलाया जा रहा है।इस कार्यक्रम के दौरान रतन कुमार,शाह फैसल,गुलाम यजदानी, शाह नसीब,निहार आलम, शोएब यजदानी,तारीख आलम, अहसान आलम,साकिब अहमद   इत्यादि लोग मौजूद रहे।
















[the_ad id="71031"]

किशनगंज : दामलबाड़ी में फातिमा शेख की जयंती हर्सोल्लास पूर्वक मनाई गई 

error: Content is protected !!