कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
एकता चौक पर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। समाज कल्याण विभाग से मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत कंबल का वितरण जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच किया जा रहा है। मंगलवार को एकता चौक पर डीएम नवदीप शुक्ला ने जरूरतमंद और असहाय लोगों को अपने हाथों से कंबल दिया।

इस मौके पर डीएम नवदीप शुक्ला द्वारा दर्जनों असहाय लोगों को कंबल दिया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के अंतर्गत असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। विभाग के माध्यम से सभी प्रखंडों में कंबल का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया है।

सभी बीडीओ को प्रखंड क्षेत्र में जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण करने का निर्देश दिया गया है। इस मौके पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अमरेश कुमार अमर,भभुआ बीडीओ सीओ मौजूद रहे।













Post Views: 148