राशिफल :20 दिसंबर 2021,सोमवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

सोमवार,तिथि :प्रतिपदा,कृष्ण पक्ष,विक्रम संवत 2078 आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि :शनि व शुक्र का एकादश व गुरु का दशम गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के लिए यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए। आज आपकी कार्यकुशलता से आप अपने काफी मसले आसानी से हल कर लेंगे, लेकिन आज आपको कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ  मिलता दिख रहा है।प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।मूूंग व उड़द का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

 वृष राशि :राशि स्वामी शुक्र का मकर व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ हैं। व्यवसाय सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। प्रिय से प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या होगी। ससुराल पक्ष के लोगों से दिक्कत हो सकती है।हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।







मिथुन राशि :सूर्य सप्तम व चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में प्रोमोशन का समय है। जॉब में पद परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव के साथ-साथ समझदारी भी दिखाई देगी इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए उन्हें अपने प्रिय को नाराज नहीं करना चाहिए।नीला व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।



कर्क राशि :धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा और अपनी मेहनत को जारी रखें। दांपत्य जीवन में जीवन साथी किसी बात पर विचार विमर्श कर सकता है।शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है।

सिंह राशि :सूर्य व बुध के प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी वाद विवाद में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।पिता का आशीर्वाद लें।  नारंगी व हरा रंग शुभ है।







कन्या राशि :शुक्र शनि के मकर व गुरु के खष्ठम प्रभाव से व्यवसाय में सफल रहेंगे।काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंग। आप अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में कामयाब रहेंगे।शुक्र व गुरु यात्रा देगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

तुला राशि :सूर्य तृतीय व गुरु पँचम हैं। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी वाद विवाद में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक राशि :आज  रुके धन की प्राप्ति सम्भावित है। उदर विकार हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंग। आप अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में कामयाब रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है।






धनु राशि :आज शुक्र इस राशि से द्वितीय व गुरु तृतीय अनुकूल हैं। सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए मंगलमय है। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा।किसी वाद विवाद में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।आसमानी व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।


 मकर राशि :पॉलीटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। इस राशि का शनि व शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा और अपनी मेहनत को जारी रखें। दांपत्य जीवन में जीवन साथी किसी बात पर विचार विमर्श कर सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।बैगनी व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।


 कुम्भ राशि :राशि स्वामी शनि इस समय इसी राशि से द्वितीय है। चन्द्रमा का पँचम गोचर संतान व शिक्षा को लाभ प्रदान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में तनाव के साथ-साथ समझदारी भी दिखाई देगी इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए उन्हें अपने प्रिय को नाराज नहीं करना चाहिए।नीला व हरा रंग शुभ है। गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।





मीन राशि :व्यवसाय में सफलता है। शनि शुक्र का एकादश व गुरु का द्वादश गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।प्रिय से प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या होगी। ससुराल पक्ष के लोगों से दिक्कत हो सकती है। काम के सिलसिले में नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करें।







[the_ad id="71031"]

राशिफल :20 दिसंबर 2021,सोमवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

error: Content is protected !!