दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/प्रतिनिधि

कोचाधामन थाना क्षेत्र से दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमृत कुमार को रूईधासा जाने वाली सड़क के पास से पकड़ा गया।

मामले को लेकर 3 अगस्त को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने महिला थाना में 3 अगस्त को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है की विशनपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक ने एक वर्ष पूर्व रात्रि लगभग 8 बजे पीड़िता के घर के पास स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।

महिला थाना, किशनगंज में कांड संख्या 65/25 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 व 6 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सागर कुमार के निर्देश पर महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया।महिला थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

तकनीकी साक्ष्य व आसूचना के आधार पर मुख्य आरोपी अमृत कुमार को रूईधासा रोड के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।एसपी सागर कुमार ने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

अनुसंधानकर्ता को शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश भी दिया गया है।टीम में महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, अवर निरीक्षक सिमरन भारती ,सिपाही विनय कुमार, शशि कुमार व सोनू कुमार शामिल थे।

Leave a comment

दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार

error: Content is protected !!