किशनगंज:गोरिया नदी पार करने के दौरान 55 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति डूबे,खोजबीन जारी

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

टेढ़ागाछ/किशनगंज/मनोज कुमार

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत खनियांबाद पंचायत स्थित गोरिया नदी में रविवार को सुबह लगभग आठ बजे एक 55 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति नदी पार करने के दौर डूबने के मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झरिया ऋषिदेव (55) अपनी बेटी के घर खनियांबाद आया था।गोरिया नदी पार करने के दौरान नदी में डूब गया।टेढ़ागाछ अंचल अधिकारी शशि कुमार ने बताया झरिया ऋषिदेव(55) ग्राम महादेवकोल थाना पलासी जिला अररिया निवासी अपनी बेटी के घर खनियांबाद आया था,जो गोरिया नदी पार करने के दौरान नदी में डूब गया।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा झरिया ऋषिदेव के डूबने की खबर मिली।जिसके बाद से स्थानीय गोताखोर एवं आपदा भोलेन्टियर द्वारा खोजबीन की जा रही है,लेकिन अबतक लापता व्यक्ति झरिया ऋषिदेव का पता नहीं चला है।इस दौरान घटना स्थल पर फतेहपुर थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी व अन्य लोग मौजूद थे।

[the_ad id="71031"]
[democracy id="1"]
[the_ad id="71025"]
[the_ad id="71031"]

किशनगंज:गोरिया नदी पार करने के दौरान 55 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति डूबे,खोजबीन जारी

error: Content is protected !!