शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म,आरोपी सहित सात लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /प्रतिनिधि

शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गलगलिया थाना क्षेत्र के नेंगड़ाडुबा गांव निवासी आबिद के द्वारा लगातार दुष्कर्म किये जाने के बाद पीड़िता ने जब उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। आबिद की मंशा को भांप कर पीड़िता न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची। पीड़िता के लिखित शिकायत पर गलगलिया थाना आरोपी सहित सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने सदर अस्पताल में उसका मेडिकल जांच करा कर बयान भी दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार तीन माह पूर्व उसके परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में भाग लेने गये थे। जबकि पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आबिद उसके घर पहुंच गया और चाकू की नोंक पर जबरन दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आबिद ने उसे जल्द शादी करने का झांसा देकर मुंह बंद रखने की हिदायत दी। जिससे पीड़िता उसके झांसे में आ गई और आबिद इसका फायदा उठाकर लगातार दुष्कर्म करने लगा। लेकिन हाल के दिनों में जब पीड़िता ने आबिद पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। नतीजतन पीड़िता ने अपने परिजनों को आबिद के कुकृत्य की जानकारी दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही हैरान और परेशान परिजन आबिद के घर पहुंचे। लेकिन आबिद के परिजनों ने उनके साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें भगा दिया। नतीजतन पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची।

[the_ad id="71031"]

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म,आरोपी सहित सात लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज

error: Content is protected !!