संवाद सूत्र,पहाड़कट्टा (किशनगंज) राजकुमार
पोठिया प्रखंड स्थित चांदो डांस एकेडमी के बच्चों ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में आयोजित नृत्य कुंज महोत्सव में हिस्सा लिया।आयोजित महोत्सव में गीत एवं संगीत के साथ-साथ नृत्य के क्षेत्र में बिहार,पश्चिम बंगाल तथा अन्य राज्यों के बच्चों ने ऊंची उड़ान भरी है। अपनी नृत्य प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर अपने इलाके का नाम रोशन भी किया है।
पोठिया एवं इस्लामपुर की आकृति कुमारी (मिस्टी) श्रेया कविराज ठाकुर,अनुष्का मंडल,श्रष्टि कविराज ठाकुर,अनामिका रॉय,पिहू बर्मन,श्रुति साहा,सुधा कुमारी,कनिष्का सिंह, आदि बच्चों को नृत्य कार्यक्रम के बाद व्यवस्थापक उपेंद्र शर्मा द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वही नृत्य शिक्षिका वैशाखी प्रमाणिक सरकार को गुरु सम्मान प्रमाण-पत्र से नवाजा गया है। चांदो डांस एकेडमी की नृत्य शिक्षिका वैशाखी प्रमाणिक सरकार ने पश्चिम बंगाल में आयोजित नृत्य महोत्सव की सराहना करते हुए इस कार्यक्रम को बच्चों के हित में बताया।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से न केवल बच्चों को सही मंच मिलता है,बल्कि उनके अंदर छुपी प्रतिभा में भी निखार आता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिए गए प्रमाण-पत्र से उनमे आत्मविश्वास और ज्यादा बढ़ेगा तथा आगे इससे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे और साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने कहा कि नृत्य का हमेशा एक बड़ा महत्व रहा है। कथक,भरतनाट्यम और कुचीपुड़ी एक नृत्य है। जो हिंदू शास्त्रों और ग्रंथो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।