खेल खेल में सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

खेल खेल में एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। गुरुवार शाम धरमगंज पासवान टोला में घटित घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। जबकि सात वर्षीय सृष्टि कुमारी अपने घर के आंगन में खेल रही थी। आंगन में लगे रस्सी में कुछ कपड़ों को धोकर सुखने के लिए दिया गया था। खेलने के दौरान कपड़ा सृष्टि के गले में फंस गया।

वह जितना फंदे से निकलने की कोशिश करती थी फंदा उतना ही कसता चला गया। नतीजतन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस बीच आसपड़ोस के लोग उसके घर पहुंचे। लेकिन सृष्टि की स्थिति देख उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

लोगों ने फौरन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जहां डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते हुये सदर अस्पताल पहुंच गए और शव का पोस्टमार्टम कराये बिना ही उसे लेकर घर वापस लौट गए।

खेल खेल में सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

error: Content is protected !!