दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर चला रोको टोको अभियान ,संदिग्धों से हुई पूछताछ 

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

 किशनगंज /प्रतिनिधि 

 पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मैं के निर्देश पर सदर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर रोको टोको अभियान चलाया।  रोको टोको अभियान में रात्रि में अनावश्यक घूम रहे लोगों को रोक कर पूछताछ की गई। शहर के कैल्टेक्स चौक, गांधी चौक, धरमगंज, डे मार्केट सहित विभिन्न चौक चौराहे पर इस अभियान को चलाया गया।  

इस अभियान को चलाने का मकसद यह है दीपावली एवं आस्था के महापर्व छठ में जो जुआरी है उन पर पुलिस अपना शिकंज कसेगी। त्योहार के बीच कई जगहों पर कई चौक चौराहों पर ताश खेला जाता है इस दौरान कभी-कभी लड़ाई झगड़े भी हो जाते हैं और कभी तो जान पर बात आ जाती है। जुआ को खत्म करने के लिए प्रशासन के द्वारा इस अभियान को चलाया जा रहा है। 

वहीं सदर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान को चला रहे हैं। शहर में अनावश्यक घूम रहे लोगों को रोककर उनके घूमने का कारण हम जान रहे हैं ।क्योंकि दीपावली आते ही हर चौक चौराहों पर जुआ लगा दिया जाता है। इस चीज को खत्म करने के लिए हमारे द्वारा इस अभियान को चलाया जा रहा है।इस अभियान में  एसआई कुणाल कुमार, राहुल कुमार एएसआई मैनुद्दीन सहित पुलिस बल का जवान रहे मौजूद रहे।

दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर चला रोको टोको अभियान ,संदिग्धों से हुई पूछताछ 

error: Content is protected !!