कैमूर :शराब के नशे में छ लोगों को चैनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सतौना नहर पुल के पास उत्तर प्रदेश से शराब के नशे में बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे छ लोगों को चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में उदयरामपुर गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ राजभर का पुत्र रामविलास राजभर, लोहरा गांव निवासी राजकुमार यादव का पुत्र आशीष यादव, भभुआ थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव निवासी भीम सिंह का पुत्र अजय कुमार, रुइयां गांव निवासी स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा का पुत्र प्रमोद शर्मा, पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी राम चरण बिंद का पुत्र राजू बिंद और लोहरा गांव निवासी मोहन यादव का पुत्र आशीष यादव शामिल है।

वही इस संबंध मे चैनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया बाइक जांच के दौरान उत्तर प्रदेश से शराब पीकर लौट रहे 6 लोगों को सतौना नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच में भी सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

[the_ad id="71031"]

कैमूर :शराब के नशे में छ लोगों को चैनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

error: Content is protected !!