शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म , इंसाफ की गुहार लगाने थाने पहुंची पीड़िता

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

शादी करने का झांसा देकर युवक द्वारा दुष्कर्म करने और युवती के गर्भवती हो जाने पर शादी करने से साफ इंकार करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगाने कोचाधामन थाना पहुंची। लेकिन थाना परिसर में ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।परिजनों ने आननफानन में उसे कोचाधामन पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रैफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत पीड़िता की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।




जानकारी के अनुसार कोचाधामन थाना क्षेत्र के झांटीबाड़ी निवासी इस्लाम पिता लतेफुल ने पीड़िता को अपने झासे में ले लिया और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। नतीजतन पीड़िता के गर्भ में इस्लाम का बच्चा पलने लगा। जिसकी जानकारी देने पर इस्लाम ने उसे हत्या करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने की कड़ी हिदायत दे दी। घटना से भयभीत पीड़िता ने अपने परिजनों को इस्लाम के कुकृत्य की भनक तक नहीं लगने दी। इधर पीड़िता के लगातार बदल रहे शारिरिक ढ़ांचे को देख परिजनों का शक गहरा गया। परिजन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। जहां जांचोपरांत पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। परिजन घटना की शिकायत लेकर इस्लाम के घर पहुंचे और शादी करने का दबाव बनाने लगे। लेकिन इस्लाम के परिजनों ने उन्हें मारपीट कर भगा दिया। नतीजतन पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने कोचाधामन थाना जा पहुंची।









[the_ad id="71031"]

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म , इंसाफ की गुहार लगाने थाने पहुंची पीड़िता

error: Content is protected !!