कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के भभुआ अनुमंडल के सभी पदों के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। गौरतलब हो कि भभुआ अनुमंडल अध्यक्ष के पद पर श्री नेहरू प्लस टू उच्च विद्यालय नौहटा के शिक्षक नंदलाल कुमार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए उदासी देवी हाई स्कूल के अमित कुमार तिवारी और गांधी स्मारक हाई स्कूल चैनपुर के परशुराम सिंह चुने गए हैं।
सचिव पद पर हाईस्कूल सोनहन के जयप्रकाश, संयुक्त सचिव के पद पर हाई स्कूल रूपपपुर के विनय कुमार सिंह उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिया के मनोज कुमार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय के केवा के सुजीत कुमार सिंह गांधी स्मारक हाई स्कूल चैनपुर के शिव शंकर प्रसाद और हाई स्कूल भगवानपुर की रजनी रंजन निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। कोषाध्यक्ष पद पर राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय भभुआ की शोभा कुमारी सदस्य जिला कार्यकारिणी के पद पर हाई स्कूल भभुआ की सावित्री कुमारी और गांधी स्मारक हाई स्कूल चांद के विमल कुमार मिश्र,सदस्य जिला अंतर विद्यालय परीक्षा समिति के पद पर हाई स्कूल हमीरपुर चांद के संतोष कुमार तिवारी और प्लस टू हाई स्कूल भगवानपुर के मोहम्मद इसराइल इदरीसी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।