किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, समय पर खाद्यान्न आपूर्ति करने का दिया गया निर्देश,गेहूँ अधिप्राप्ति हेतु 2000MT का लक्ष्य किया गया निर्धारित 

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /प्रतिनिधि 

जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में “आपूर्ति टास्क फोर्स” की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में मार्च, 2022 के लिए खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है, जिले में अब तक 94.37% राशन कार्डधारियों के मध्य खाद्यान्न का वितरण किया गया है। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अप्रैल, 2022 के खाद्यान्न हेतु शत-प्रतिशत ज०वि०प्र०विक्रेताओं द्वारा रा०खा० निगम के पक्ष में जमा करा दी गई है। 

इसी क्रम में ज०वि०प्र०विक्रेताओं को निगम द्वारा की जा रही खाद्यान्न आपूर्ति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अब तक जिले में मात्र लगभग 61.01% खाद्यान्न की ही आपूर्ति विक्रेताओं को प्राप्त हुई है। पृच्छा किए जाने पर सहायक गोदाम प्रबंधकों ने बताया कि गोदाम में गेहूं की कमी होने के कारण विक्रेताओं को खाद्यान्न की आपूर्ति में विलंब हो रहा है।बैठक में डीएम द्वारा जिला प्रबंधक, रा०खा० निगम, किशनगंज को निदेशित किया गया कि वे निर्धारित समयावधि में माह अप्रैल-2022 के खाद्यान्न का वितरण शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करेंगे।वही सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों एवं आपूर्ति निरीक्षकों को आदेशित किया गया कि वे प्रत्येक माह शत-प्रतिशत ज०वि०प्र०दुकानों का निरीक्षण नियमित रूप से करना सुनिश्चित करेंगे ताकि उपभोक्ताओं को सही ढंग से खाद्यान्न की आपूर्ति प्राप्त हो सके।






“गेहूँ अधिप्राप्ति टास्क फोर्स”

रबी विपणन मौसम 2022-23 अन्तर्गत गेहूँ अधिप्राप्ति हेतु अग्रिम तैयारी की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विभाग से इस जिले के लिए गेहूँ अधिप्राप्ति हेतु 2000MT का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2015/- रू० प्रति क्विंटल एवं गेहूँ अधिप्राप्ति की अवधि दिनांक 20.04.2022 से 31.05.2022 तक तथा राज्य खाद्य निगम के गेहूँ संग्रहण केन्द्रों पर उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि 07.06.2022 निर्धारित किया गया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा गेहूँ अधिप्राप्ति हेतु 130 समितियों का चयन हेतु प्रस्ताव दिया गया है, जिसे अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में सर्वसम्मति से अनुमोदित करने का निर्णय लिया गया।






 किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, समय पर खाद्यान्न आपूर्ति करने का दिया गया निर्देश,गेहूँ अधिप्राप्ति हेतु 2000MT का लक्ष्य किया गया निर्धारित 

error: Content is protected !!