नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल
खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल अंतगर्त मुस्लिम व आदिवासी समुदाय के 30 लोग अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस संबंध में युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल अंतगर्त एक कार्यक्रम का आयोजन कर 20 मुस्लिम परिवार और 10 आदिवासी परिवार को पार्टी का झंडा देकर भाजपा में शामिल किया गया।

उन्होंने बताया केंद्र सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर 30 लोग अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए ।
आगे उन्होंने कहा राज्य की जनता इस बार चुनाव में भाजपा को विजय बनाने का मन पूरा मन बना चुकी है। अब वो दिन दूर नहीं जो भाजपा का झंडा पूरे बंगाल में न लहराए जाएं।
क्योंकि अब अतिशीघ्र पूरे बंगाल में भाजपा का झंडा लहराया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र समिति के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ , मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद व मंडल महासचिव महेंद्र मेजर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।