पाकिस्तान की हर हिमाकत का भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है ।शनिवार को विदेश सचिव ने आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पाकिस्तान झूठे आरोप लगा रहा है हमारे एयरफोर्स स्टेशन को नुकसान हुआ।उन्होंने कहा कि एस-400 आदमपुर बेस के नुकसान की बात बिल्कुल झूठ है।पत्रकार वार्ता में सिरसा, सूरतगढ़ एयरबेस के विडियो भी दिखाए कि नुकसान नहीं हु़आ।उन्होंने कहा कि सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को पाकिस्तान नुकसान पहुंचा रहा है। फिरोजपुर, जालंधर, जम्मू में सिविल प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा रहा। पाकिस्तान के आरोप झूठे कि भारत धार्मिक स्थलों पर मिसाइल दाग रहा। अफगानिस्तान में भारतीय मिसाइल की बात झूठ। अफगानिस्तान के लोगों को बताने की जरूरत नहीं कि कहां से ऐसा होता आया है।
वही कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तानी हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान रात के अंधेरे में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था जिसको सेना ने विफल कर दिया। शुक्रवार को सीमा पर दोनों देशों के बीच काफी गोलीबारी हो रही है, जिसका भारतीय सेना तगड़े से जवाब दे रही है।
पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी मोर्चे पर हमले किए। भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया। भारी हथियारों से गोलाबारी की। श्रीनगर से लेकर कई स्थानों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय सशस्त्र सेना ने जवाब दिया। ऊधमपुर, बंठिडा, जैसी जगहों पर उपकरणों को हानि पहुंचाई। पंजाब के एयरवे स्टेशन को दागने की कोशिश की। कई जगहों पर चिकित्सा केंद्र को निशाना बनाया। पाकिस्तान द्वारा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि इस पर भारतीय सैना ने कई ठिकानों पर जवाब दिया। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों का दुरुपयोग किया। भारतीय सेना ने संयम के साथ काम किया। पाकिस्तान ने मिस इन्फोर्समेशन का सहारा लेकर सूरतगढ़, चंडीगढ़ जैसे शहरों के गोला बारूद को नष्ट करने की सूचना दी। कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ और अखनूर सेक्टर में टोप, मोर्टार और हल्के हथियारों से भीषणा गोलाबारी रही। भारतीय सेना ने प्रभावी और तुलनात्मक जवाब दिया। पाकिस्तान सेना की तैनाती बढ़ रही है। भारतीय सशस्त्र बल चाहते हैं कि तनाव नहीं चाहते।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की फॉरवर्ड पोस्ट में सैनिकों का तैनाती बढ़ रही है, जो भड़काने की कोशिश है। मालूम हो कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को मार गिराया है।श्रीनगर के ऊपर हमला करने की कोशिश कर रहे 2 PAF लड़ाकू विमानों को पर मार गिराया गया। वायु सेना द्वारा तीन एयरबेस को नष्ट किया गया । नूर खान एयरबेस, रफीकी और मुरीद एयरबेस को मिट्टी में मिला दिया गया है। पाकिस्तान के लॉन्च पैड को भी भारत ने नष्ट किया है।