किशनगंज/ प्रतिनिधि
किशनगंज माहेश्वरी सभा द्बारा शनिवार को महेश नवमी के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजित प्रभात फेरी स्थानीय थीरानी धर्मशाला शिव मंदिर प्रांगण से नेमीचंद रोड़, गांधी चौक होते हुए महावीर मार्ग से लक्ष्मी नारायण मंदिर, धर्मशाला रोड होते हुए एन.एच.31रोड से जेपीटी गोला शिव मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ।

मालूम हो की भगवान महेश के वंशज माहेश्वरी समाज के लोग आज महेश नवमी के दिन सम्पूर्ण भारत में सभी जगहों पर भगवान शिव की पूजा, अभिषेक, आरती का आयोजन कर धूमधाम से हर्षोल्लास से मनाया जाता है
।आयोजको ने बताया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सुन्दरकाण्ड पाठ एवं प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
बता दे की आज के दिन भगवान शिव की पूजा विशेष तौर पर की जाती क्योंकि माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति का दिन है।प्रभातफेरी में मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ संरक्षक रघुनंदन मंत्री, संतोष सोमानी (अध्यक्ष, माहेश्वरी सभा), शंकर लाल माहेश्वरी, मुरारी नंदन मंत्री, प्रदीप मुधंडा (सचिव, माहेश्वरी सभा), राजकुमार माहेश्वरी, सुबोध माहेश्वरी,आलोक मंत्री,शरद मुधंडा (अध्यक्ष, माहेश्वरी युवा), बिन्दु शेखर लाहोटी,नंदकिशोर सोनी, अभिषेक ज्ञंवर, गौतम सोमानी, मनोज बिहानी, मनीष बिहानी और बड़ी संख्या में माहेश्वरी महिला मंडल की
सदस्य मौजूद थी। माहेश्वरी सभा के सुबोध महेश्वरी ने बताया की आगामी 23/06/24, रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा।