किशनगंज /सागर चन्द्रा
पत्नी के ससुराल जाने से इंकार किये जाने से नाराज पति ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन ससुराल वालों की नजर उसके कुकृत्य पर पड़ गई। ससुराल वालों ने आननफानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ जाने पर उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बंगाल के सुरजापुर निवासी मो.बाबूल की शादी शहर के हलीम चौक जहांगीर टोला निवासी महिला के साथ हुई थी। जिससे उसे तीन संतान भी है। लेकिन शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच क्लैश होता रहता था।
नतीजतन पत्नी ससुराल छोड़कर मायके आ गई थी। मामले को लेकर गत रविवार को पंचायती की गई। जिसमें पत्नी को पति के साथ जाने का फैसला सुनाया गया था। लेकिन पत्नी ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं थी। नतीजतन घटना से नाराज पति बबलू ने ससुराल में ही विषपान कर आत्महत्या करने की कोशिश की।