
किशनगंज /ठाकुरगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज ठाकुरगंज प्रखंड के आजाद नेशनल कॉलेज के परिसर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं बैठक का हुआ आयोजन। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत के डेलीगेट सदस्यों की सर्वसम्मति से नजरूल हक को निर्विरोध रूप से प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रखंड अध्यक्ष पद पर चयन को ले पार्टी की ओर से प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी बांके बिहारी एवं चुनाव पर्यवेक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व व देखरेख में हुआ। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी बांके बिहारी ने बताया कि जदयू के वरिष्ठ अधिकारियों व क्रियाशील सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न चुनाव में अध्यक्ष पद पर केवल नजरूल हक ने नामांकन दाखिल किया। इस तरह उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इस मौके पर जदयू जिला सचिव सह जदयू के वरिष्ठ नेता अहमद हुसैन ने बताया कि जिला में जदयू को मजबूत कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पार्टी कार्यकर्त्ताओं में आपसी सहमति बना कर सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष का र्निविरोध चयन कर लिया गया। उन्होंने बताया कि नजरूल हक के प्रखंड अध्यक्ष पद पर चयन से प्रखंड स्तर पर संगठन को और मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष नजरूल हक ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए पार्टी हित में कार्य कर उसे मजबूत बनाने की बात कही। वहीं चुनाव प्रक्रिया में जिला उपाध्यक्ष मो हसमुद्दीन, नगर अध्यक्ष नसीम खान, युवा प्रखंड अध्यक्ष शमशाद खान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो नौशाद आलम, जवारुल हक, तनवीर नौशाद, मो मंजर आलम फारूक आलम, खालेदा प्रवीण, नंदिनी राय, रफत परवीन, फारूक आलम, सुलेमान अंजुम, तालिब हुसैन, शाहनवाज हुसैन, जैनुल आबेदीन, रजिया बेगम, शाहिना खातून, शहनाज बेगम, तरन्नुम शाहीन, मो तस्लीमुद्दीन, सालिम मंजर, मो सैयद आलम, मो साजिद आलम, मो रिजवान, श्यामल साह, शंभू राम आदि जदयू कार्यकर्त्ता मौजुद थे।