कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के बेलाव थाना क्षेत्र के बेलाव गांव में बिजली करेंट से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। मृतका बेलाव गांव के अवधेश गुप्ता की 32 वर्षीय पत्नी रचना देवी बतायी जाती है। महिला की मौत के बाद दो बच्चों के सिर से ममता की छाया उठा गया। बताया जाता है कि महिला के दो बच्चे हैं जिसमें एक दस वर्षीय बेटा व एक सात वर्षीय बेटी है। मां की मौत के बाद इन बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
इधर महिला के शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि शनिवार की सुबह महिला अपने घर में साफ सफाई का काम कर रही थी। इसी दौरान दीवार के पास सटे कर खड़ा चल रहा पंखा महिला के शरीर पर गिर पड़ा और महिला बिजली की करेंट से बेसुध होकर गिर पड़ी। घटना के बाद महिला को परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।