कैमूर :जिला मुख्यालय के अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल में 30 वीं बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए आयोजित हुई कार्यशाला

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिला मुख्यालय के अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल में तीसरी बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के मध्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के शिक्षक शामिल हुए। जिसका उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अमरेंद्र कुमार पांडेय ने किया। इस मौकेेेे पर जिला समन्व डॉक्टर कमला सिंह मौजूद रहीं। मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना था।

इसके अंतर्गत पांच उप विषय अपने पारितंत्र को जानना, स्वास्थ्य पोषण और कल्याण को बढ़ावा देना, पारितंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रथाएं, आत्मनिर्भर के लिए पारितंत्र आधारित दृष्टिकोण और पारितंत्र और स्वास्थ के लिए तकनीकी नवाचार विषयों पर मास्टर प्रशिक्षक डॉ काम्या सुभाष उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतवार, डॉ श्रीकृष्ण सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय रूपपुर, उमेश कुमार सिन्हा प्लस टू उच्च विद्यालय हाटा, रंजू कुमारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय महेसुआ द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समन्वयक डॉ कमला सिंह, बाबूलाल राम की भूमिका सराहनीय रही।

[the_ad id="71031"]

कैमूर :जिला मुख्यालय के अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल में 30 वीं बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए आयोजित हुई कार्यशाला

error: Content is protected !!