शुक्रवार, तिथि चतुर्दशी, विक्रम संवत 2079,पक्ष :शुक्ल ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति/ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा।मन कुछ बेचैन रह सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।
वृष राशि- आज का दिन सुंदर और सुकून वाला रहेगा ।संयमित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे । धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि भी होगी। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। खर्च अधिक होंगे। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रवाह रहेगा।
कर्क राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन परेशान हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। विवाद से दूर रहें।
सिंह राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संयमित रहें। परिवार का साथ मिलेगा।
कन्या राशि- आज का दिन सुंदर और शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।अधिकारियो से मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी सम्भव है। खर्च में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। धैर्यशीलता में वृद्धि भी हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों का भाव रहेगा।
धनु राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन की साज-सज्जा के कार्यों में खर्च बढ़ सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा जा सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा ।
कुंभ राशि- आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन परेशान हो सकता है। आत्मसयंत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च अधिक रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता के योग हैं।
मीन राशि- आज का दिन सुंदर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।सेहत का ध्यान रखें।