पूर्व विधायक रामलाल सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे)

जिले के भभुआ के पूर्व विधायक स्वर्गीय रामलाल सिंह आजीवन शोषित गरीब तबके के लोगों के विकास के लिए काम किया। पूर्व विधायक की तीसरी पुण्यतिथि भूपेश गुप्त महाविद्यालय में मनाई गई जिसमें महाविद्यालय परिवार के साथ साथ कई नेता एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सबसे पहले उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता रमेश चंद्र सिंह ने किया। संचालन बंशीधर चंद्रवंशी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अरुण कुमार सिंह उर्फ मिलन सिंह रहे। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों के द्वारा उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय रामलाल सिंह गरीबों की आवाज थे। उनके अंदर समाज के दबे कुचले लोगों के प्रति काफी स्नेह और प्यार देखने को मिलता था। वे लगातार गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। इतना ही नहीं भूपेश गुप्त महाविद्यालय के संस्थापक भी पूर्व विधायक ही रहे।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उनके द्वारा बढ़-चढ़कर योगदान दिया गया। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भूपेश गुप्त महाविद्यालय में पूर्व विधायक की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनकी पत्नी इतवारी देवी उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मंच पर विराजमान रही। कार्यक्रम में कई राजनीतिक दलों के नेता,सामाजिक कार्यकर्ता, प्रोफ़ेसर ,अधिवक्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।






[the_ad id="71031"]

पूर्व विधायक रामलाल सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित

error: Content is protected !!