कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय संविधान सभा के सदस्य और भभुआ चैनपुर बिहार विधान सभा के प्रथम विधायक बाबू गुप्त नाथ सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। एसवीपी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन कैमूरांचल विकास परिषद के संयोजक राजकेश्वर त्रिपाठी चैनपुरी ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने बाबू गुप्त नाथ सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने कहा कि संविधान सभा के सदस्य और भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल होने का गौरव इन्हें प्राप्त है।
स्वतंत्र भारत के 1954 से लगातार भभुआ विधानसभा के विधायक रहे।उन दिनों चैनपुर और भभुआ एक विधानसभा क्षेत्र था। कैमूरांचल विकास परिषद के संयोजक राजकेश्वर त्रिपाठी चैनपुरी ने कहा कि कोहिरा कैनाल,जगदहवा बांध, मूसाखाड़ बांध का निर्माण बाबू गुप्त नाथ सिंह के द्वारा कराया गयजिसस हजारों हेक्टेयर की भूमि सिंचित हो रही है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज का निर्माण इन्हीं की देन है।भभुआ के धरौली मुख्य पथ, भभुआ से बेलाव एवं भभुआ से अधौरा, भभुआ -मोहनिया आदि पथो के निर्माण में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर जदयू नेता विजय बहादुर पटेल, सुरेंद्र त्यागी, राम सूरत सिंह, रामाशीष यादव, कृष्ण सिंह, विनोद पासवान,राम कृपाल सिंह, अवधेश कुमार, गोपाल प्रसाद, बहादुर सिंह,अंशु शर्मा, संजय बिंद, अरविंद कुमार सतीश कुमार, रविंद्र पासवान, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
Post Views: 146