अररिया /अरुण कुमार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई फारबिसगंज के कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को “पराक्रम दिवस ” के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रमुख डा.संजीव कुमार, जिला संयोजक आकाश श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष डा.ललित झा, नगर मंत्री शिवम साह द्वारा दीप प्रज्वलित एवं नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
जिला प्रमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में जानकीनाथ बोस के यहां हुआ था। नेताजी एक राजनेता और बुद्धिजीवी थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस वर्ष स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र के जन्म की 125वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।जिला संयोजक आकाश श्रीवास्तव ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस बचपन से ही स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण की शिक्षाओं से प्रभावित थे।भारत माता की आजादी के लिए ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा….!’,
जय हिन्द! जैसे नारों से देश के लाखों क्रांतिकारियों के दिलों की धड़कन बने नेताजी सुभाष चंद्र बोस बचपन से ही राष्ट्रवादी गतिविधियों में भाग लेते थे। कार्यक्रम में नगर सह मंत्री विशाल कुमार, कार्यालय मंत्री ह्रितिक राज, कॉलेज अध्यक्ष सानू यादव,कॉलेज मंत्री अभिषेक झा,नगर कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कश्यप, आयुष भगत,अनिकेत गुप्ता, सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Post Views: 154