देश : पुंडूचेरी पहुंचे राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशना, कहा कंपनियों के हाथो में देश सौंपना चाहती है सरकार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

देश /डेस्क

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पुडुचेरी पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने यहां मछुआरों से पहले बात की उसके बाद  राहुल गांधी ने एक कॉलेज में स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की।  पुडुचेरी में कॉलेज छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “यदि आप देश को बंद कर रहे हैं, लोगों को डराने और उन्हें बात करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, तो आप देश के चरित्र और भविष्य को खराब कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी नौजवान को किसी से डरकर खामोश नहीं होना चाहिए। यही उसकी शक्ति है।






भारतीदासन गवर्नमेंट महिला कॉलेज में बोलते हुए उन्होंने कहा, “अगर 3-4 बड़ी कंपनियां ही देश को चलाएंगी तो हमारा भविष्य क्या होगा? आप लोगों को यह समझना जरूरी है कि इस देश में रोज़गार छोटे-मध्यम उद्योगों, किसान, ट्रेडर्स उपलब्ध कराते हैं। यह देश की रीड की हड्डी हैं।”इसके अलावा मछुआरों से बातचीत करते राहुल गांधी केंद्र के तीन कृषि कानूनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन कृषि बिल पास किए हैं, जिससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं। सभी जानते हैं कि किसान देश की रीढ़ हैं। अब आप सोच रहे होंगे मैं आपसे ये बाते क्यों कर रहा हूं? क्योंकि मैं आपको समुद्र का किसान मानता हूं।” 







सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान सरकार छोटे और मध्यम व्यवसायों पर लगातार हमला कर रही है, क्योंकि वे चाहते हैं कि सभी व्यवसाय बड़े निगमों द्वारा ही नियंत्रित हों। लेकिन हमारा नजरिया अलग है। हम छोटे और मध्यम व्यवसायों को मजबूत करना चाहते हैं, क्योंकि हमारा मानना है कि इस देश की ताकत उन्हीं से है।
उन्होंने कहा, “अब छोटे और मध्यम उद्योगों, किसानों पर होलसेल अटैक हो रहा है। 3 नए कृषि क़ानून बने हैं जो भारत के कृषि क्षेत्र को नष्ट कर देंगे और इसे 3-4 व्यापारियों के हाथ में दे देंगे। हम इन क़ानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, मैं व्यक्तिगत रूप से इन क़ानूनों के खिलाफ लड़ रहा हूं।”वहीं वो अभी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं ।






देश : पुंडूचेरी पहुंचे राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशना, कहा कंपनियों के हाथो में देश सौंपना चाहती है सरकार

error: Content is protected !!