अररिया /अरुण कुमार
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जोकीहाट टॉल प्लाजा (बोरिया चौक पुल के पास) स्थित चेक पोस्ट पर जांच हेतु संयुक्त जाँच दल में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया की संयुक्त अध्यक्षता में आज अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
इससे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया द्वारा संयुक्त रूप से चेक पोस्ट निरीक्षण भी किया गया। बैठक में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया की निर्धारित पालियों में अपने कर्तव्य का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। जांच के क्रम में किसी भी तरह के संदिग्ध वाहन पाए जाने नियमानुकूल करवाई सुनिश्चित करेंगे एवं उक्त से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे। बैठक में संबंधित सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद , राज्य कर सहायक आयुक्त, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।