हजारों भक्तों ने मां खड्गेश्वरी मंदिर में टेलीविजन पर अयोध्या का लाइव कार्यक्रम
सैकड़ों भक्तों ने रंगोली व 5100 दीप जलाकर,जय मां खड्गेश्वरी व जय श्री राम के लगाये जयकारा
भक्तों को नहीं हो परेशानी इसके लिए दर्जनों पुलिस बल किया गया था प्रतिनियुक्त
अररिया /अरुण कुमार
500 वर्षों के बाद भगवान प्रभु श्री राम अपने जन्मभूमि अयोध्या में विराजमान हुये। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ जय श्री राम के नारे गूंजा मन होता रहा। वही अयोध्या में सोमवार को भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इसको लेकर माता शबरी के भाव में विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में सैकड़ो भक्तों ने रंगोली व 5100 दीप जलाकर भगवान राम का भव्य स्वागत किया। रंगोली व दीप जलाने के बाद भक्तों ने जय श्री राम व मां खड्गेश्वरी का जयकारा लगाते रहे।

जबकि मां खड्गेश्वरी महाकाली सह बाबा खड्गेश्वरनाथ शिव मंदिर को लाइटिंग से भव्य रूप से सजाया गया। सोमवार को अहले सुबह से ही मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में पूजा- अर्चना के लिए भक्तों की तांता लगी रही। अयोध्या में हो रहे प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को देख सके। इसके लिए मंदिर में कई टेलीविजन भी लगाया गया।
जहां सैकड़ो भक्तों ने टेलीविजन के माध्यम से लाइव प्रोग्राम देखें। भक्तों को परेशानी ना हो इसके लिए मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में दर्जनों पुलिस बल प्रतिनियुक्ति किए गए थे। जहां भक्तों की परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस बल के द्वारा पूरा ध्यान रखा जा रहा था।मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानु बाबा ने बताया 500 वर्षों का सपना सोमवार को पूरा हुआ है। इस उपलक्ष में हर तरफ भक्ति व राम में का माहौल है। भगवान राम की आगमन की खुशी में सैकड़ो भक्तों के द्वारा मां खड्गेश्वरी महाकाली के मंदिर में रंगोली व दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत किया।
नानू बाबा ने यह भी बताया कि भगवान राम मर्यादा पुरुस्तम है।इस कारण भगवान राम सभी को यह प्रेरणा देते हैं कि सभी भक्तों को मर्यादा में रहना चाहिए और उनके मार्गदर्शन पर चलना चहिए।वही रंगोली व दीप जला रहे सैकड़ो महिला भक्तों ने बताया कि आज हमलोगों को बहुत खुशी हो रहा है। भगवान प्रभु राम आये है और उनके स्वागत में दीप जलाये है और रंगोली बनाये है।