बिहार के सभी पंचायतों में पुस्तकालय व ई पुस्तकालय की होगी व्यवस्था- पंचायती राज मंत्री

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

रविवार को कैमूर जिले के चांद प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम और बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खांन पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम ने कहा कि बिहार के प्रत्येक पंचायतों में पुस्तकालय की व्यवस्था की जायेगी।

इसके अलावे प्रत्येक पंचायतों में ई पुस्तकालय की व्यवस्था की जायेगी। दोनों व्यवस्था होने से बिहार के छात्र समेत अन्य लोगों शिक्षा से जुड़ी कई जानकारी पुस्तकालय या ई पुस्तकालय के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैँ।

सभा को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ने कहा कि बिहार में पंचायती राज विभाग में दस हजार नौकरी निकाली जायेगी। जिससे युवाओं को नौकरी मिलेगी। श्री मुरारी ने कहा कि बिहार में प्रत्येक पंचायतों के वार्डों में रहनेवाले वार्ड सदस्यों को उनका हक दिलाया जायेगा और पंचायती राज के क्षेत्र में बेहतर कार्य होगा।

[the_ad id="71031"]

बिहार के सभी पंचायतों में पुस्तकालय व ई पुस्तकालय की होगी व्यवस्था- पंचायती राज मंत्री

error: Content is protected !!