छातापुर/सुपौल/सोनू कुमार भगत
छातापुर मुख्यालय बाजार स्थित बायोडीजल पंप के समीप एस एच 91 पर मंगलवार को अज्ञात वाहन ने दो बाईक एवं एक साईकिल सवार को रौंद दिया। अनियंत्रित चार पहिया वाहन दूर्घटना को अंजाम देने के बाद उत्तर दिशा की ओर भाग निकला। दूर्घटना में एक महिला सहित चार लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी छातापुर पहूंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर ने जख्मियों में से दो की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।

जबकि एक महिला सहित दो जख्मियों का उपचार पीएचसी में चल रहा है। रेफर जख्मियों में थानाक्षेत्र के लालगंज पंचायत वार्ड संख्या 15 निवासी 35 वर्षिय मो. वसीम तथा इसी पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी 35 वर्षिय बालेश्वर सिंह शामिल हैं। वहीं अन्य दो जख्मियों में बालेश्वर सिंह की पत्नी 30 वर्षिया रूकमिणी देवी तथा रजवाड़ा निवासी साईकिल सवार 15 वर्षिय मो. अल्ताफ बताये जा रहे हैं।
जानकारी अनुसार ईद पर्व के दौरान करीब 11 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन तेज रफ्तार में उत्तर दिशा की ओर जा रही थी। इसी क्रम में बायोडीजल पंप के समीप सामने से आ रहे दो बाईक को रौंदने के बाद साईकिल सवार भी वाहन की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि सड़क किनारे गिट्टी व बालु रखे रहने के कारण वाहनों को साईड लेने देने में दिक्कत हुई और परिणामस्वरूप भयानक हादसा हो गया। जानकारी के बाद थाना पुलिस दूर्घटना स्थल पर पहुँचकर वस्तुस्थिती का जायजा लिया। जिसके बाद पुलिस पीएचसी पहूंची और घायलों का हाल जाना। मौके पर एम्बुलेंस भी पहुंचकर घायलों को अस्पताल ले गई। इसके तत्पश्चात पुलिस दूर्घटना को अंजाम देने वाले चारपहिया वाहन की खोजबीन में जूटी हुई है।