श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर नगर में धूमधाम से निकलेगी शोभा यात्रा, नगर पालिका मैदान में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

श्री भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर धूमधाम से कल यानी मंगल वार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर के महावीर मंदिर पूरब मोहल्ला से शोभा यात्रा कार्यक्रम आयोजित होगी। इस बारे में प्रेस वार्ता करते हुए श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी के अलावा फणींद्रनाथ त्रिपाठी उर्फ बिट्टू, अभय पांडे, प्रसून तिवारी, प्रकाश गौरव पांडे आदि ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।






महावीर मंदिर से मंगलवार को शाम 3 बजे शोभा यात्रा की शुरुआत होगी। पूरे नगर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम का समापन नगर पालिका मैदान में होगा। जहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भी आयोजन किया जाएगा। भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। शोभायात्रा में जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल होंगे। शोभा यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर आयोजित होने वाले शोभायात्रा में कई गणमान्य भी शामिल होंगे।
सोभा यात्रा का समापन नगरपालिका मैदान मे होगा जहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा।











[the_ad id="71031"]

श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर नगर में धूमधाम से निकलेगी शोभा यात्रा, नगर पालिका मैदान में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा

error: Content is protected !!