मंगलवार,तिथि :चतुर्दशी,विक्रम संवत 2079,पक्ष ; कृष्ण,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें
प्रस्तुति/ ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज का दिन शुभ फलदायक है।आज आपको आर्थिक लाभ होगा। इस राशि के कंप्यूटर से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। आज आपके आसपास का माहौल बेहतर रहेगा। आज आपके ज्यादातर काम समय पर पूरे होने के योग बन रहे हैं।
वृष राशि : आज आपका दिन बहुत सुंदर रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालो को लाभ होगा। आपसी समझ आपके दाम्पत्य रिश्ते को बेहतर बनायेगी। पारिवारिक जीवन आज हर तरह से मजबूत रहेगा। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज घर पर किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा निर्मित होगी।
मिथुन राशि :आज का दिन सामान्य रहेगा।रुपए के लेन-देन करने में सावधानी बरतनी चाहिए। इस राशि के छात्रों को अच्छे रिजल्ट्स के लिये मेहनत करने की जरूरत है। आपको भाई-बहनों का साथ मिलेगा। वो आपके काम में पूरा साथ देंगे। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। आज आप अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें।
कर्क राशि :आज का दिन मिला जुला रहेगा।थकान महसूस करेंगे।पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आपको फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे।
सिंह राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा।लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। किसी काम में मित्र की मदद मिलने से आपका काम आसानी से बन जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना बन रही है। समाज में आपको आदर-सम्मान मिलेगा। मन में नया काम करने का विचार आयेगा।
कन्या राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा।लाभ के अवसर मिलेंगे। अगर कोई खास काम करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई तोहफा देंगे। आज आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आज घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। जीवनसाथी का कार्यों में सहयोग मिलता रहेगा।
तुला राशि :आज का दिन शुभ फलदायक है। आज आपको दूसरे लोगों से बहस करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ बातचीत में नरमी बरतना आपके रिश्ते के लिये फायेदमंद रहेगा । बच्चों के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे । बड़े-बुजुर्ग को अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिए थोडा टहलना चाहिए। प्रेमी युगल एक दुसरे को उपहार दें, रिश्तों में नयापन आयेगा।
वृश्चिक राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा। तरक्की के नए रास्ते खुले नज़र आयेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात होने की संभावना बन रही है। लोग आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। कुछ विचार आपको मुनाफा दिलाने में मदद करेंगे। आप माता-पिता के साथ देवी मां के मंदिर जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।
धनु राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा, खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके आसपास पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहेगी। आज लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बनाएंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे । आज आप मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे।
मकर राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा।लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। एक्स्ट्रा इनकम होने के आसार नजर आ रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। परिवार में सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे। इस राशि के साइंस के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा । आपको टीचर से पूरी तरह से मदद मिलेगी। आज बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर करेंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन बहुत सुंदर रहेगा। जरूरी काम समय से पूरा हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे । किसी भरोसेमंद व्यक्ति से आप अपनी दिल की बात शेयर करेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। लवमेट्स आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
मीन राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा। जीवन में उन्नति करेंगे। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका बिजनेस दूर-दराज तक फैलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जो आगे चलकर आपके लिये फायदा देगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए।