नक्सलबाड़ी : तृणमूल महिला कांग्रेस द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

नक्सलबाड़ी प्रखंड -1 तृणमूल महिला कांग्रेस द्वारा मंगलवार को बागडोगरा बिहार मोड़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।इस मौके पर नक्सलबाड़ी प्रखंड 1 की महिला अध्यक्ष पद्ममा दे राय ने अपर बागडोगरा अंचल महिला तृणमूल कांग्रेस बिना बर्मन ,लोअर बागडोगरा अंचल महिला तृणमूल कांग्रेस सुष्मिता मजूमदार के साथ मिलकर केक काटा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नक्सलबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष आंनद घोष ने कहा कि हमें अपने महिला नेतृओं पर गर्व महसूस होता है।






नक्सलबाड़ी प्रखंड 1 तृणमूल कांग्रेस हिन्दी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंबुज कुमार राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें तकलीफ होती है जब हम कन्या भ्रूण की घटना को सुनते हैं। महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में पुरुषों के समकक्ष खडी हो चुकी हैं। कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह बाजवा के साथ प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष साबिर अली, प्रखंड युवा तृणमूल अध्यक्ष टुप्पा घोष , युवा नेता संजीत महतो, छात्र नेता तरूण सेन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नक्सलबाडी प्रखंड 1 से काफी संख्या में महिलाओं कि उपस्थिती देखी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रखंड महिला अध्यक्ष ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया।











[the_ad id="71031"]

नक्सलबाड़ी : तृणमूल महिला कांग्रेस द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

error: Content is protected !!