भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र कुर्साकाटा स्थित बाबा सुंदर नाथ धाम मंदिर के भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से करेंगे दर्शन ,बिहार के कई मंत्री होंगे शामिल।
अररिया :जिले के कुर्साकांटा प्रखंड स्थित सुंदरी मठ का होगा कायाकल्प होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को सुंदरी मठ मंदिर सहित स्थापित शिवलिंग का करेंगे दर्शन। यह जानकारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने दी। उन्होंने बताया कि सुंदरी मठ हिन्दू मुस्लिम समुदायों के लिए आस्था का प्रतीक है।
यहां मुस्लिम समुदाय के लोग बच्चों का मुंडन संस्कार करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने बिहार के 17 जगहों को चिन्हित किया है। जहां आदि गुरु शंकराचार्य का आगमन हुआ था। उन्हीं में से एक अररिया का सुंदरी मठ भी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उन जगहों को चिन्हित कर रहे हैं जहां आदि गुरु शंकराचार्य का आगमन हुआ था। इसे एक सर्किट के रूप में चिन्हित कर उन जगहों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही इन मंदिरों की एक अलग पहचान होगी।
स्थानीय विधायक विजय मंडल ने बताया कि सुंदरी मठ का इतिहास काफी पुराना रहा है। भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित इस मंदिर में माता कुंती पूजा किया करती थी। उस समय राजा विराट जिसे वर्तमान में नेपाल का शहर विराटनगर कहा जाता है वहां के राजा थे। मान्यता ये है कि ये मंदिर महाभारत काल से जुड़ा है। उसी वक्त से इस मंदिर की पहचान है। जिसका हाल में ही जीर्णोद्धार किया कर कायाकल्प किया जा रहा है। 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर में लोगों को संबोधित भी करेंगे और साथ ही भगवान शंकर जी का दर्शन करेंगे इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।