मुहर्रम को ले दिघलबैंक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च:सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

दिघलबैंक/किशनगंज /मुरलीधर झा

प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण मुहर्रम कराने को लेकर शनिवार को विभिन्न मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया गया।
पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देशानुसार दिघलबैंक थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।


फ्लैग मार्च दिघलबैंक बाजार,हरुवाडांगा, टप्पू बाजार होते हुए तुलसिया पहुंचा पुनः वापस होकर प्रखंड क्षेत्र के अन्य मुख्य मार्ग में भी गयी।इसके साथ ही बहादुरगंज -दिघलबैंक एसएच 99 मुख्य मार्ग पर चलना आदि गांव में भी फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान लोगों से शांतिपूर्वक मुहर्रम का त्योहार मनाने की अपील की गयी।पुलिस ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भ्रमण करते हुए लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।


थानाध्यक्ष ने बताया कि मुहर्रम पर्व को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए किसी भी स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ढिलाई नहीं बरती जायेगी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि ताजिया जुलूस के दौरान भी सुरक्षा मुस्तैद रहेगी।इस फ्लेग मार्च में एसएसबी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जवान सहित दिघलबैंक थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

कोढ़ोबारी थानांतर्गत थानाध्यक्ष संतोष कुमार की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर एसएसबी के साथ संयुक्त फ्लैग मार्च किया गया। मालूम हो कि सिंघिमारी, फूटानीगंज, दुर्गापुर, लक्ष्मीपुर सहित अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाल कर शांति पूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील थाना अध्यक्ष द्वारा की गई।

Leave a comment

मुहर्रम को ले दिघलबैंक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च:सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

error: Content is protected !!