संवाददाता/ किशनगंज
प्राथमिक विद्यालय सुहागी में सोमवार को अतिरिक्त कक्षा का संचालन कुमारी निधि के द्वारा किया गया। जिसमें बच्चों ने कहानी वाचन किया। और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कहानी वाचन में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया और क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 5 के बच्चों ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में नदीम आलम और सिफत नूर को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, तो वही कहानी वचन में ज़ीनत प्रवीण प्रथम स्थान पर रही।
इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में वाचन क्षमता का विकास होता है और बच्चों की झिझक दूर होती है। यह बिल्कुल शून्य निवेश पर किया गया जिसमें किसी प्रकार की कोई लागत नहीं लगी। आज खेल की घन्टी में बरसात के कारण बच्चे मैदान में नहीं खेल पाए तो इस तरह के गतिविधि का आयोजन शिक्षिका कुमारी निधि के द्वारा किया गया।
जिसमे बच्चों ने काफी रुचि दिखाई शिक्षिका निधि का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ती है और बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि भी बढ़ती है। लाइब्रेरी में रखी कहानी की किताबों को पढ़कर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कहानी सुनाई। कहानी कहानी वाचन करने से बच्चों में भाषा विकास होता है और इतना ही नहीं बच्चे लाउड रीडिंग करते हैं तो अच्छी तरह से पठन कौशल का विकास भी उनका होता है। इस प्रकार बच्चों में क्विज के प्रतियोगिता से मानसिक क्षमता का भी विकास होता है। बहरहाल बच्चों में काफी हर्ष का माहौल देखा गया। इस तरह के नवाचार से बच्चों के विभिन्न क्षमताओं का विकास होता है।