राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने पूजा मंडपों का किया भ्रमण

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

माता दुर्गा की पूजा अर्चना की। देश प्रदेश वासियों के सुख शांति की कामना की

महानवमी के मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज शहर के अलग अलग पूजा मंडपों में पहुंचे।मालुम हो की रूईधासा,डे मार्केट,मिलन पल्ली,लोहार पट्टी,खगड़ा सहित शहर के अलग अलग पूजा मंडपों एवं मंदिरों में पहुंचे जहा उन्होंने विधि विधान से माता दुर्गा की पूजा अर्चना की ।इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए देश प्रदेश वासियों के सुख शांति और समृद्धि की कामना की ।

उन्होंने कहा की विश्व में शांति रहे उसमे भारत अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है ।उन्होंने कहा की मां दुर्गा सभी को सुखी रहे यही कामना वो करते है ।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप, अरविंद मंडल,जय किशन प्रसाद ,संजय सिंह,कुंदन सिंह,गौरव सिंह,ज्योति कुमार,राजेश दुबे,कमलेश शर्मा,कौशल आनंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने पूजा मंडपों का किया भ्रमण

error: Content is protected !!