टेढ़ागाछ/किशनगंज।मनोज कुमार
टेढ़ागाछ प्रखंड प्रमुख कैसर रजा पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान बीच बीच में पक्ष विपक्ष के लोगों द्वारा शोर गुल भी होती रही।चर्चा के उपरांत अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान कराए गए। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 09 एवं अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में 08 मत पड़े।
बैठक की शुरुआत सुबह लगभग 11 बजे की गई थी। बैठक को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सीओ अजय चौधरी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विजय विश्वास,टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष धनजी कुमार,सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार, सब इंस्पेक्टर यमुना प्रसाद एवं अन्य प्रशासन के लोग दल बल के साथ उपस्थित थे। चर्चा के बाद प्रखंड प्रमुख के विपक्ष में ज्यादा मत पड़ने के कारण प्रखंड प्रमुख की कुर्सी चली गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी गन्नौर पासवान ने की। इस दौरान बैठक में पर्यवेक्षक अजमल खुर्शीद वरीय समाहर्ता किशनगंज, बीडीओ गन्नौर पासवान,सीओ अजय,चौघरी,थानाध्यक्ष धनजी कुमार, सहकारिकता पदाधिकारी आदर्श कुमार, कृषि पदाधिकारी गणेश सिंह, शिक्षा पदाधिकारी शीला कुमारी, आपूर्ति पदाधिकारी विजय कुमार विश्वास ,बीसी, जितेंद्र मंडल अन्य पदाधिकारी एवं सभी पंचायत समिति सदस्य व अन्य मौजूद थे।