किशनगंज /ठाकुरगंज /प्रतिनिधि
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मलित होने आसाम से अयोध्या पैदल जाने के क्रम पंद्रह सदस्यीय साधु संत की टोली ठाकुरगंज पहुंची।ठाकुरगंज पेट्रोल पंप चौक स्थित भाजपा नेता बिजली सिंह के आवास पर सभी साधु संत का रात्रि ठहराव हुआ। जहां स्थानीय नागरिकों,जनप्रतिनिधि सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।यात्रा करने वाले साधु संत की टोली सदस्य संजय गोस्वामी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट सहित सम्पूर्ण भारत विश्व के सनातनियो का साधु संतो का सपना था कि भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने जो अब साकार हुआ है।

उन्होंने बताया की आसाम के लंका क्षेत्र जिला नवगांव से अयोध्या के लिए एक दर्जन से ज्यादा साधु संत पैदल यात्रा पर 17 नवंबर से निकले हैं जो 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर यात्रा समापन होगा।इसके पूर्व पंद्रह नवंबर को यात्रा शुरू करने हेतु सभी साधु संत ने श्री राम यज्ञ किया।यात्रा में आसाम के सिलचर नवगांव सहित अन्य जिला से साधु शामिल हुए हैं।इनके यात्रा का ठाकुरगंज पड़ाव सत्ताईस दिन पर हुआ।दूसरे दिन ठाकुरगंज से पौवाखाली की ओर प्रातः साधु संत निकले जिन्हे स्थानीय नागरिकों ने जय श्री राम के उदघोष के साथ विदा किया।
यात्रा करने वाले साधु संत में संजय गोस्वामी शैलेंद्र साधु बूपा नाथ रतन साधु प्रणव दास लालमोहन दास हरो लाल विश्वास अभिमन्यु दास रतन मोहरा सुबोध बाउरी सुमित बाउरी देवेंद्र सरकार विकास मजूमदार रतन बाउरी हरि धन विश्वास आदि शामिल रहे।ठाकुरगंज में भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह भाजपा नेता मोहन सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह भाजपा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह नगर महामंत्री सह पार्षद देवाशीष विश्वास सन्नी झा पन्ना सिंह सतीश सिंह गोलू सिंह वासु सिंह आदि मौजूद रहे।