फारबिसगंज /बिपुल विश्वास
भाजयुमो नेता प्रवीण कुमार की वयोवृद्ध माता द्रौपदी देवी (75 वर्ष) पति स्व.कैलाश प्रसाद साह का आकस्मिक निधन बुधवार की सुबह वार्ड संख्या 16 स्थित उन्हें आवास पर हो गया। वो पिछले कई दिनों से बीमार थी। मृतका अपने पीछे एक पुत्र प्रवीण कुमार एवं एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई है।
इधर भाजयुमो नेता की माता के निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में भाजपा सहित अन्य दलों के नेतागण व गणमान्य लोग मृतका के आवास पहुंच कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी है। मृतका का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में कर दिया गया।
सूचना पर पहूंचे पूर्व विधायक जनार्दन यादव, मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि बुलबुल यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, नप के सशक्त स्थायी समिति सदस्य मनोज सिंह,गणेश गुप्ता,पार्षद इरशाद सिद्दिकी,कन्हैया गुप्ता,गौरव गुप्ता उर्फ टनटन,
पूर्व उपमुख्य पार्षद व कांग्रेसी नेता शाद अहमद,मोती खान,
नप के प्रभारी प्रधान सहायक कुंदन सिंह,संतोष मिश्रा,राहिल खान,आयुष कुमार,प्रदीप कनोजिया,किशन शर्मा,अंशु कनोजिया,रोहित यादव, धीरज पासवान ,सुनील मिश्रा, सोनू झा,राज प्रकाश चौधरी,शिवम साह,संदीप शर्मा, राकेश शर्मा आदि मृतका के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी है।