किशनगंज :बिशनपुर स्थित खकुआ नदी में नव निर्मित छठ घाट का प्रखंड उप प्रमुख समदानी बेगम भारती ने किया उद्घाटन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के बिशनपुर स्थित खकुआ नदी में नव निर्मित छठ घाट का प्रखंड उप प्रमुख समदानी बेगम भारती,उद्यमी नीरज अग्रवाल उर्फ झब्लू एवं रतन सिंघल के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में पंचायत समिति अंश के बीपीडीपी से पारित योजना का कार्य पंचायत समिति सदस्य सह प्रखंड उप प्रमुख समदानी बेगम भारती के अनुशंसा से किया गया है।

इस अवसर पर प्रखंड उप प्रमुख समदानी बेगम भारती ने कहा कि इस छठ घाट के बन जाने से छठव्रतियों को काफी सहुलियत होगी।इस छठ घाट पर दूर दराज से छठव्रती पहुंच कर छठ पूजा करते हैं। इस अवसर पर उद्यमी नीरज अग्रवाल ने कहा कि छठ पर्व स्वच्छता और पवित्रता का प्रतीक है।इस पर्व में अशुद्धियों की कोई गुंजाइश नहीं है।बिशनपुर में बड़े पैमाने पर छठ मनाया जाता है।छठ घाट का पक्कीकरण होने से घाट का लुक बदल गया है जिससे छठव्रतियों में खुशी है।

इस मौके पर सरपंच हाजी जलाल उद्दीन,उप मुखिया सोहराब आलम,अशोक जैन,केपी आर्य,राजेश जैन,राजन गुप्ता, गौतम चौधरी,बजरुल हक,सबीह अनवर उर्फ पप्पू,अबसार आलम,मुकेश सिंघल,सुशील गर्ग, विमल गर्ग,नगेन्द्र सिंह,अनुराग मित्तल,निशांत खेतावत,सुबोध नारायण झा,कृष्णा कुमार उर्फ पप्पू रजक,जितेन्द्र झा चुन्ना,सुभाष कुमार दास, विजय कुमार दास,विनोद ठाकुर,दिलीप सिंह, अजय आर्य,महावीर बिहानी,सुरज रजक, नीरज कुमार साह,जहीरुल आलम,रामचन्द्र यादव,अनिल रजक,होरेन प्रसाद साह,प्रफुल्ल कुमार झा,श्याम कुमार साह,रौशन झा,मनोज कुमार झा,अनवर आलम,दिलीप चौधरी,भरत मांझी,अशोक, मांझी बाबा,मिंटु कुमार साह, शेरशाह भारती,सुरज रजक,चांद हुसेन,मुकर्रम आलम,नेहाल अख्तर मुन्ना,अंसार आलम,टुन टुन मलिक,जितेन मलिक,खान मल्लिक,दीपक कुमार साह रामु,नूर अख्तर,राहत आलम, गुरुदेव कुमार रजक,मनोज कुमार मांझी, अमोद कुमार साह,कुवाद रेजा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

[the_ad id="71031"]

किशनगंज :बिशनपुर स्थित खकुआ नदी में नव निर्मित छठ घाट का प्रखंड उप प्रमुख समदानी बेगम भारती ने किया उद्घाटन

error: Content is protected !!