किशनगंज :ठाकुरगंज में दर्जनों महिलाओं ने भाजपा का थामा दामन, अंग वस्त्र पहना कर किया गया स्वागत

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /ठाकुरगंज /प्रतिनिधि

मिशन 2024 को सफल बनाने के लिए भाजपा ठाकुरगंज नगर की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई महिलाएं ने भाजपा का दामन थामा । बैठक मे बूथ सशक्ति करण, पन्ना प्रमुख बीएलए टू तथा पीएम विश्वकर्मा योजना पर चर्चा हुई ।वही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुपमा देवी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष चन्दना मजूमदार ने अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया, जिसमे मुख्य रूप से शांतोना दास लक्खी चटर्जी गीता मजूमदार राखी साहा जानकी देवी बबली साह मोना सरकार लाल हरी देवी अंजना कुमारी रीना दास पार्वती देवी मिताली कुमारी टिंकू कुमारी रिंकू देवी आदि मुख्य रूप से शामिल थी ।


महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुपम ठाकुर ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर महिलाओ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और महिलाओं के शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में इसका लाभ संगठन को मिलेगा ।बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम गीत से हुआ।

जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने किया।बैठक में भाजपा जिला महामंत्री बिजली सिंह भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुपमा देवी भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल महाराज नरेश साह विजय शर्मा मनमोहन साह भाजपा बीएलए वन सह पार्षद अमित कुमार सिन्हा ठाकुरगंज विधानसभा विस्तारक राजीव रंजन पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बच्चू मंडल नगर उपाध्यक्ष अजय राय साधना हालदार महामंत्री देवाशीष विश्वास सन्नी झा मंत्री संजीत साह गोपेश यादव धर्मेंद्र दास पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुरोजित सरकार युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बिट्टू साह पिछड़ा मोर्चा तारिक आलम ओमप्रकाश चौधरी अजय नायक सहित भाजपा पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, सहित अन्य मौजूद थे।

[the_ad id="71031"]

किशनगंज :ठाकुरगंज में दर्जनों महिलाओं ने भाजपा का थामा दामन, अंग वस्त्र पहना कर किया गया स्वागत

error: Content is protected !!