किशनगंज /पोठिया /निशांत साहा
सिक्किम में पिछले तीन अक्टूबर को आई प्राकृतिक आपदा(बाढ़)के बाद पोठिया प्रखंड के फाला व मिर्जापुर पंचायत के दर्जनों युवकों का परिजनों से सम्पर्क टूट गया था।इधर अपने घर के चिरागों से सम्पर्क टूट जाने के कारण परिवार वाले काफी चिंतित थे।परंतु फाला पंचायत में शनिवार सुबह उस वक्त खुशी का माहौल हो गया,जब इनमें से 5 युवकों का संपर्क घर वालों से हुआ।
फाला पंचायत के पूर्व सरपंच गौतम कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि आपदा के बाद से ही युवकों के घर वाले काफी परेशान थे।परंतु शनिवार सुबह फाला पंचायत के लापता युवकों में से 5 युवकों की बात स्वजनो व मुझसे हुई,जिसमे उन लोगों ने बताया कि वे सभी सिक्किम के गेंटोक मे सही सलामत है।
इतने दिन मोबाइल टावर नही मिलने के कारण परिजनों से सम्पर्क नही हुई।पूर्व सरपंच गौतम कुमार सिन्हा ने बताया कि फाला पंचायत के रोहित कुमार सिंह पिता बन माली सिंह,सोनू कुमार सिंह पिता खुदीराम सिंह,राहुल कुमार सिंह पिता बेल सिंह,राम गोपाल सिंह पिता वीरेन सिंह व रवि कुमार सिंह पिता रमेश कुमार सिंह,यह सभी 5 युवक सुरक्षित हैं।
शनिवार सुबह अपने-अपने बच्चो से बात व हालचाल जानने के बाद परिजनों ने सुकून महशुस किया है।
बताते चलें कि यह इन परिवार के सदस्यों का अपने बच्चो से बात नही होने के कारण रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।परंतु अब अपने बच्चो की सकुशलता की खबर मिलने के बाद परिवार वालों को सुकून मिली है।बताते चलें कि अभी भी इस क्षेत्र के 10 युवा लापता है,जिनका सम्पर्क परिवार वालों से नही हो सका है।जो काफी चिंतित है।