जन संवाद कार्यक्रम में लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को दी जानकारी

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

टेढ़ागाछ/किशनगंज/प्रतिनिधि

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खनियांबाद पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय आदिवासी टोला में शनिवार को प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यक्रम का शुरुआत प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के संयुक्त सौजन्य से दीपप्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गन्नौर पासवान के नेतृत्व में लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वन समस्या का समाधान और सुझाव के लिए जन संवाद कार्यक्रम को लेकर लोग काफी उत्सुक रहे। जनसंवाद के माध्यम से विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनों को जानकारी दी गई। लोगों से सुझाव और प्रतिक्रियाएं ली गई। मौके पर बीडीओ ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में लोगों के शिकायत और सुझाव सामने आए हैं।

दोनों ही स्थिति में लोगों को व्यवस्था समझाते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान लोगों ने अपनी अपनी समस्या से जुड़ी जानकारी अधिकारियों को संवाद के माध्यम से रूबरू कराया। जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएम आवास योजना, जल नल योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, राशन कार्ड, कल्याण, संखिकी, श्रम प्रवर्तन, छात्रवृति, आंगनबाड़ी, राजस्व विभाग व अन्य विभाग के पदाधिकारी अपने-अपने विभाग द्वारा पंचायतों में चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

ग्रामीणों ने मुख्य रूप से राशन कार्ड नहीं बनने और जल नल योजना के बदहाली एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में डॉक्टरों की लापरवाही की शिकायत लेकर पहुंचे। बीडीओ ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता और पदाधिकारी सीधे एक-दूसरे से रुबरू हो रहे हैं। ग्रामीणों को कई अन्य महत्वपूर्ण योजना की जानकारी मिल रही है। साथ ही पदाधिकारी भी ग्रामीण की समस्या से ऑन द स्पॉट अवगत हो रहें हैं।

ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। मौके पर
जिला परिषद सदस्य इमरत आरा, अकमल समसी,प्रमुख कैसर राजा, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शहजाद आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी गन्नोर पासवान, अंचल अधिकारी,अजय चौधरी राजस्व अधिकारी नजमुल हसन, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार,कृषि पदाधिकारी गणेश सिंह,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शीला कुमारी, परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार, प्रखंड समन्वयक जितेंद्र कुमार मंडल, फतेहपुर थाना अध्यक्ष पल्लवी कुमारी, बीसीओ आदर्श कुमार, थाना प्रभारी टेढ़ागाछ धनजी कुमार,आपूर्ति पदाधिकारी विजय कुमार विश्वास मंच संचालक प्रजापति सिन्हा, तारकेश्वर प्रसाद, प्रधानाध्यापक नादिर आलम, राशिद अनवर , सरपंच जनप्रतिनिधि,ग्रामीण व अन्य मौजूद थे।

जन संवाद कार्यक्रम में लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को दी जानकारी

error: Content is protected !!