उत्पाद विभाग में मचा हड़कंप
किशनगंज /सागर चन्द्रा
शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उत्पाद विभाग की हाजत में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत करने के बाद वह बेहोश हो गया। घटना के बाद हाजत में बंद अन्य आरोपियों के साथ साथ उत्पाद कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने आननफानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार बंगाल के रायगंज निवासी सुमित राय सरकार पिता तापस राय सरकार सिलीगुड़ी से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसने शराब पी ली थी।
लेकिन फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने जांच के दौरान उसे शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर उसे हाजत में बंद कर अधिकारी कागजी कार्रवाई में जुट गए। लेकिन इसबीच उमस भरी गर्मी के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई।