कांग्रेस चली गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित,कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें


छातापुर।सुपौल।ब्यूरो।सोनू कुमार भगत


छातापुर प्रखंड के बलुआ पंचायत में कांग्रेस चली गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया की
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर “कांग्रेस चली गांव की ओर” कार्यक्रम आयोजित किया गया है

जिसके तहत छातापुर प्रखंड के बलुआ पंचायत में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्व. राजेंद्र मिश्र तथा भूत पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र के समाधि स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचकर उनके समाधि पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही उन्हें नमन कर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जिला कांग्रेस प्रभारी डा.तारानंद सादा ने कहा की “कांग्रेस चली गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत अपनो से जुड़ाव करना है। इसके साथ ही कांग्रेस से जुड़े आमजनो से मिलना है। इतना ही नही दिवंगत समर्पितों को श्रद्धांजलि भी देना है। इधर, उन्होंने बलुआ पंचायत के कई स्थानों पर जाकर आमजनो से मिले भी। इस दौरान उन्होंने कहा की
कांग्रेस को बूथ स्तर पर ले जाने तथा उन्हें मजबूती प्रदान करने का आज संकल्प लिया गया है। इस क्रम में कांग्रेसजनों को सक्रिय कर हर बूथ पर कम से कम 5 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।


मौके पर जिला कांग्रेस प्रभारी डा.तारानंद सादा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. बिमल कुमार यादव, प्रदेश प्रतिनिधि प्रो. रमेश प्रसाद यादव, प्रदेश प्रतिनिधि साह छातापुर प्रखंड प्रभारी शमशेर आलम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बसंतपुर जय बोध झा, अजय कुमार मिश्र उर्फ रिंकू झा, रितेश मिश्र, छातापुर प्रखंड अध्यक्ष प्रो. सचिदानंद यादव, सीतानंद ठाकुर, बिमलेश यादव, मो. फिरोज आलम, मो. मुर्तुजा, कृष्ण देव यादव, लछन यादव, मौलाना अंसार, मौलाना नुरुल हौदा, शमशुल हौदा, मो. जिबरान, मो. रुस्तम, मो. साहिद, प्रेम कुमार सिंह, मो. रब्बन, मो. जहांगीर आलम आदि थे।

[the_ad id="71031"]

कांग्रेस चली गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित,कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

error: Content is protected !!