किशनगंज/सागर चन्द्रा
टाउन थाना क्षेत्र के बालूबाड़ी में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार को एक पक्ष के लोगों के द्वारा दूसरे पक्ष पर हमला कर दिये जाने से दो लोग घायल हो गया था। घटना के बाद रविवार को एक बार फिर से लाठी डंडे से लैस दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया।
घटना में बालूबाड़ी निवासी नईम अख्तर, मो. अकील, कौसर आलम और मो. वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गये। जबकि स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां घायलों का इलाज जारी है। बताते चलें कि खेती के लिए विवादित स्थल को ट्रैक्टर से जोतने को लेकर बालूबाड़ी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। वहीं घायल के परिजनों ने गांव के ही नजीम के विरुद्ध अपनी जमीन पर जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया।