पौअखाली (किशनगंज) रणविजय
बोल बम और हर हर महादेव के नारों के साथ ठाकुरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत रसिया से दर्जनभर कांवरियों का जत्था रविवार को देवघर के लिए प्रस्थान किया। कांवरियों के जत्थे को सरपंच आनंद कुमार गणेश और क्षेत्र संख्या 11 के पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी प्रशांत कुमार गणेश उर्फ पिंटू ने मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ जत्थे को रवाना किया।
इस धार्मिक कांवर यात्रा पर निकलने से पूर्व यात्रा में शामिल भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार गणेश ने बताया है कि राष्ट्र की तरक्की प्रगति शांति एवम भाईचारगी की कामना मन में लिए बाबा भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने रसिया से कांवरियों के जत्थे को लेकर निकल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सावन और भादो मास में प्रत्येक वर्ष बाबा नगरी की कांवर यात्रा हामसभी बम करते आ रहे हैं।
नरेश कुमार गणेश बताते हैं कि पहले सुल्तानगंज पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पात्र में गंगाजल उठाएंगे, फिर देवघर स्थित बाबा नगरी में विराजमान बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ण हेतु आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ के प्रति असीम श्रद्धाभक्ति और आस्था का ही सुखद परिणाम है जो हमें प्रत्येक वर्ष बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर आने तथा बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए हमारी अंतरात्मा प्रेरित करती है।
इस कांवर यात्रा में नरेश कुमार गणेश के अलावे पवन कुमार मंडल,निरंजन सिंह,संजीव मंडल,राजु साह,श्रवण,रविन्द्र,विजय, अभिषेक आदि भक्त शामिल हैं।