नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर फकीर टोला निवासी आरोपी राहुल पिता मो.शफीक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी की पहचान मोहम्मदपुर में आयोजित उर्स में हुई थी। इसके बाद राहुल ने उसे प्यार का झांसा दिया और शादी करने की इच्छा प्रकट की। जिससे पीड़िता भी उसके झांसे में आ गई।

विगत दिनों राहुल उसे घूमने के बहाने किशनगंज लाया और चुड़ीपट्टी स्थित एक होटल के कमरे में जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब नाबालिग पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई तो उसने अपने परिजन को राहुल के कुकृत्य की जानकारी दी। घटना से हैरान और परेशान परिजन आरोपी के घर पहुंचे और उसके परिजनों को राहुल के कुकृत्य की जानकारी दी। वहीं आरोपी के परिजनों ने पीड़िता को पश्चिमपाली स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया और दोनों की शादी करा देने का आश्वासन दिया।

लेकिन इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता मजदूरी छोड़कर पंजाब से घर वापस लौट आए और पीड़िता को लेकर गत 14 नवंबर को इंसाफ की गुहार लगाने महिला थाना पहुंच गए। जहां पीड़िता की लिखित शिकायत पर कांड संख्या 46/22 दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

error: Content is protected !!